फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 18 केंद्रों पर आज होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

Sun, 11 Feb 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमेठी सिटी। लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शनिवार को अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर नामित स्टेटिक व सेेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर निर्देशों की जानकारी दी। गौरीगंज स्थित मॉनीटरिंग सेल से ऑनलाइन निगरानी के लिए केंद्रों के डीबीआर को जोड़ कर ट्रायल भी किया गया। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 से 3.30 बजे तक होगी। प्रत्येक कक्ष में 24-24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यदि हॉल बड़ा होगा तो 48 अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा देंगे।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जेएन मौर्य साइंस इंटर कॉलेज जगदीशपुर, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी गौरीगंज, श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, जीजीआईसी सोनारीकला अमेठी, जामो, शाहगढ़, जीआईसी टीकरमाफी अमेठी, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी, इंटर कॉलेज कालिकन, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती परतोष, आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज जायस, एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावा अमेठी, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी तथा जीजीआईसी मुसाफिरखाना।


गूगल एप पर केंद्रों की लोकेशन
- सभी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन सेंटर के नाम से गूगल एप पर शेयर किया गया है। इससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में आसानी होगी। सभी चौराहों पर पूछताछ केंद्र बनाया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने में कोई भी समस्या न हो।
विज्ञापन


केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री वर्जित
परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा। परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र तथा काली बाल पेन लेकर आएंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें