फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचे विदेश में रहने वाले दस और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले में विदेश से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन दिन पूर्व जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 88 थी वह अब बढ़कर 99 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीमों के परीक्षण में सभी स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक स्वयं को क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से डरे विभिन्न देशों में रह रहे लोगों का जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पूर्व तक जहां जिले में विदेश से आने वालों की संख्या 88 थी वह अब बढ़कर 99 हो गई है। संबंधित एअरपोर्ट से सूचना मिलते ही जिले की स्वास्थ्य टीमों ने विदेश से आए लोगों के घर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में विदेश से आए सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने एहतियातन सभी को 14 दिन तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है।
कहा गया है कि इस दौरान वह अपने घर के किसी भी व्यक्ति के पास नहीं जाएं। सभी से दो मीटर की दूरी बनाए रखें। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल दिए गए नंबरों पर सूचना देने को कहा गया है। डीएम ने तीन दिन में दस और लोगों के जिले में आने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कहा कि जिले में अब तक कोरोना का एक भी पीड़ित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें