फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ने सगे भाई-भतीजे पर जालसाजी का दर्ज कराया केस

Wed, 03 Apr 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ने पिता की मृत्यु के बाद भी अपने भाई, भतीजे पर गलत ढंग से पेंशन लेने का आरोप लगाया है। इसके लिए फर्जी खाते भी खोलवाए गए। मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवरतनगंज इलाके के भिखारीपुर मजरे पन्हौना गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि वह सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट हैं। उनके पिता सूर्य प्रसाद त्रिपाठी की 18 जनवरी 24 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनका एटीएम, यूपीआई आदि डिटेल उनके छोटे भाई गंगाधर प्रताप त्रिपाठी के पास था। आरोप है कि पिता की मौत हो जाने के बाद भी भाई, उनका बेटा व नौकर समरौता स्थित बैंक खाते से अवैध रूप से पैसे का आहरण करते रहे।
विज्ञापन

दूसरे नामों से खाते खुलवा कर पेंशन का पैसा धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर करा कर इस्तेमाल करते रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें