फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेवानिवृत्त कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति और सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से आठवां वेतन आयोग तत्काल गठित करने और वित्तीय विधेयक 2025 में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ददन सिंह, राजेंद्र तिवारी, विद्याशंकर द्विवेदी ने कहा कि कहा कि पहले के सभी वेतन आयोगों में पेंशन संशोधन का मुद्दा शामिल होता था। इस बार केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को पूरी तरह बाहर रखकर अन्याय किया है। इससे पेंशन पुनरीक्षण, महंगाई राहत और 10 साल तक राशिकरण कटौती जैसे मुद्दों पर कोई राहत मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। इससे पेंशनर्स में आक्रोश रोष है।



उन्होंने कहा कि पेंशनर्स चुप नहीं बैठेंगे। डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि अगर जल्द टर्म्स ऑफ रिफरेंस में पेंशन को शामिल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिवभूषण उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, जीवन प्रकाश सिंह, शिवभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें