फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान की मौत

Sun, 05 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के त्रिसुंडी गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत्त जवान अजय कुमार सिंह (67) की बृहस्पतिवार को सोनभद्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन



शनिवार को सीआरपीएफ कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ। सौरभ के अनुसार उनके पिता अजय कुमार सिंह वर्ष 2007 में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ बटालियन से कांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सोनभद्र में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव त्रिसुंडी लाया गया। सीआरपीएफ बटालियन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें