फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस से बढ़ी बेचैनी, कूलर-पंखे बेअसर

Sat, 04 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के बाद मौसम में राहत की उम्मीद लगाए लोगों को शुक्रवार को भी उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और गौरीगंज, संग्रामपुर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



उमस का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। घरों और बाजारों में लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकले लोग बार-बार छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। बाजारों में भी भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। गौरीगंज के कपड़ा व्यापारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर के समय ग्राहक कम पहुंचे और अधिकांश लोग जरूरत का सामान खरीदकर तुरंत लौट गए।


बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से किसानों की परेशानी भी बढ़ गई। किसान रामलाल यादव ने बताया कि धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों के दौरान उमस के कारण अधिक देर तक काम करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, शादी समारोहों में भी खुले पंडालों में बैठे लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। पूजा सिंह ने बताया कि उमस के कारण कार्यक्रमों में बैठना मुश्किल हो गया। गौरीगंज निवासी विनोद मिश्रा ने कहा कि कूलर और पंखे लगातार चलाने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। बिजली की आवाजाही होने पर समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें