फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जागे जिम्मेदार, सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 24 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जगदीशपुर कस्बे में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सोमवार को अमेठी, जगदीशपुर और जायस में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क तक सामान फैलाया तो एफआईआर दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने 20 से 23 फरवरी तक संकल्प : जाम का हाे इंतजाम अभियान के तहत लगातार खबरें प्रकाशित कीं, जिसके बाद पुलिस अफसर आगे आए और अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन



अमेठी में सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने गांधी चौक से सगरा तिराहे तक अभियान चलाया। सड़क तक बढ़ाए गए काउंटर, टिनशेड, बैनर और अन्य अवरोध हटवाए। करीब 85 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। 20 व्यापारियों को चेतावनी दी गई। प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

जगदीशपुर कस्बे में योध्या मार्ग से अभियान की शुरुआत हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव टीम संग पहुंचे और सड़क की पटरी तक फैला सामान हटवाया। कई दुकानदारों ने स्वयं सामान समेट लिया। पुलिस ने कहा कि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण मिला तो मशीन लगाकर हटाया जाएगा और खर्च संबंधित दुकानदार से वसूला जाएगा। व्यापारी नेताओं से वार्ता कर सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन



जायस मे चौकी इंचार्ज बहादुरपुर अतेंद्र प्रताप सिंह ने जायस-अमेठी और जायस-रायबरेली मार्ग पर पटरी से ठेले हटवाए। नौगजी तिराहा और बस स्टॉप मोड़ पर खड़े वाहनों को किनारे कराया गया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क तक सामान न फैलाएं। दोबारा कब्जा मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें