फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धैर्य और विश्वास से मजबूत होता है संकल्प

Wed, 04 Nov 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेंटुआ के बंदोइया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को प्रवाचक आचार्य विपिन कुमार शुक्ल ने ध्रुव चरित्र और भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर व्यक्ति को धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने से कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है।
विज्ञापन


ध्रुव के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि बालक ध्रुव ने उपेक्षा के बावजूद निराश होने के बजाय तपस्या का मार्ग चुना। इसी तरह भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति अपनी आस्था नहीं छोड़ी। प्रवाचक ने कहा कि इन प्रसंगों से सीख मिलती है कि व्यक्ति को अपने विचारों और सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए।

जीवन में सफलता के लिए धैर्य के साथ निरंतर प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने चाहिए। उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करने और सही निर्णय लेने की सीख देनी चाहिए। विश्वास और संयम से व्यक्ति अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है। इस मौके पर मुख्य यजमान शैलेंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनिल यादव, चंद्रभान मिश्र, घनश्याम तिवारी और रामसूरत तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें