फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित गांवों में शुरू हुआ बचाव कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद डीएम की ओर से शनिवार रात घोषित किए गए जगदीशपुर के रामलीला मैदान व रामपुर गोसाई गांव के साथ ही गौरीगंज के कटरा लालगंज कंटेनमेंट जोन को रविवार से संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जोन में डोर-टू-डोर सर्वे कर संक्रमित लोगों के क्लोज कॉन्टेक्ट खंगालने व सैनिटाइजेशन करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन फेज-4 में पांच मई से जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में मुसाफिरखाना तहसील के जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान व रामपुर गोसाई गांव में रहने वाले दो युवक तो गौरीगंज के कटरा लालगंज के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को इलाज के लिए भेजते हुए सभी स्थलों को कंटेनमेेंट जोन घोषित कर दिया।
कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने गांव में मजिस्ट्रेट के साथ आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। नामित टीमें रविवार को संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टेक्ट के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खांसी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन की ओर निर्धारित बिंदुओं पर सभी ग्रामीणों की सूचना डोर-टू-डोर संकलित करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर बिग्रेड के साथ सफाई कर्मी गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजेशन करने में पूरे दिन जुटे रहे। इतना ही नहीं गांव की सीमा को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गांव की सीमा पर बने बैरियर पर पुलिस कर्मी अधिकृत लोगों को ही प्रवेश देने के साथ ही माइक से लोगों को अपने घरों में रहने की अपील करने में जुटे हैं। ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें