फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य शुरू, लगा रहा जाम

Fri, 02 Feb 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गौरीगंज-ताला खजुरी के बीच स्थित 110-टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार से मरम्मत कार्य शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ कुछ-कुछ समय के लिए क्राॅसिंग बंद कर काम करवाया गया। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार और शनिवार को सड़क यातायात सुबह नौ से पांच बजे क्रॉसिंग को सड़क परिवहन के लिए पूरी तरह बंद करते हुए कार्य पूरा किया जाएगा। सीमेंट फैक्टरी के साथ करीब 12 गांव के ग्रामीणों को परेशानी को सामना करना पड़ेगा। क्रॉसिंग पर जाम न लगे, इसके लिए लोगों को परिवर्तित मार्ग से आवागमन की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित 110 टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ कुछ-कुछ समय के लिए कई चरणों में क्राॅसिंग बंद कर काम किया गया। पहले दिन कुछ-कुछ समय के लिए क्रासिंग बंद होने जाम की स्थिति बनी रहीं। क्राॅसिंग खुलने के बाद यातायात सामान्य भी हो जाता।

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा यातायात
टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर सुबह नौ से पांच बजे तक बंद सड़क यातायात बंद रहेगा। जिससे फैक्टरी से सीमेंट लेकर गुजरने वाले ट्रक के साथ अन्य वाहनों चालकों को उठानी पड़ेगी। इतना ही नहीं बेलखौर, अन्नीबैजल, अर्जुनपुर, गुडुर, विसुरा, संभावा व बाबूपुर समेत करीब 12 गांव के ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर गौरीगंज आना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज प्रवीण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्राॅसिंग सिर्फ कुछ समय के लिए बंद कर कार्य मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारियां की गई है। उम्मीद है कि एक दिन ही क्राॅसिंग पर प्रस्तावित कार्य सुरक्षा व संरक्षा नियमों के तहत पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें