फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुरुस्त की गई सीटी स्कैन मशीन

Fri, 06 Mar 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन सेंटर की मशीन की फिर मोटर जलने से बृहस्पतिवार सुबह से इंजीनियर मरम्मत करने में लगे रहे। शाम चार बजे के बाद मशीन सही होने के बाद मरीजों की जांच शुरू हो पाई। सुबह से जांच के इंतजार में बैठे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सीटी स्कैन मशीन की मोटर में शुक्रवार शाम खराबी आने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच तीन बाद कंपनी से आए इंजीनियरों ने मरम्मत की और नई मोटर भी लगाई। लेकिन एक-दो मरीजों की जांच होने के बाद लगातार मशीन में खराबी आ रही थी। सोमवार को इंजीनियरों ने सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत कर ठीक किया था, लेकिन फिर मंगलवार को उसमें दिक्कत आ गई।


बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के इंजीनियर पहुंचे और उसमें फिर नई मोटर लगाकर शाम चार बजे तक मशीन की मरम्मत की। इसके बाद मशीन का संचालन शुरू हुआ। इस बीच कई मरीज मायूस होकर लौट गए, वहीं करीब 25 लोग इंतजार में बैठे रहे, जिनकी जांच देर शाम तक कर्मियों ने की। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मशीन सही हो गई है। करीब 20 मरीजों की जांच की गई। जिन मरीजों को डेट दी गई है, उन्हें फोन कर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें