फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहनों से लाल नीली बत्ती और हूटर उतरवाए

Thu, 20 Jun 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वाहनों से वीआईपी कल्चर समाप्त करने लिए मुख्यमंत्री के निर्देश बुधवार को जिले में विशेष अभियान संचालित हुआ। अभियान में वाहनों पर लगे लाल नीली बत्ती, हूटर, सायरन हटवाने के साथ नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर बुधवार को संचालित अभियान में लाल-नीली बत्ती, हूटर, सायरन, दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग एवं उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखे वाहन चालकों की चेकिंग की गई। अभियान में 46 वाहनों पर कार्रवाई कर 2,000 समन शुल्क वसूला गया। दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर पुलिस कलर्स का प्रयोग किए जाने के विरुद्ध 56 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 8,000 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार लिखा हुआ मिला। ऐसे में 15 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 6,000 रूपये समन शुल्क जमा करवाया गया। अभियान में अब तक 460 वाहनों का चालान करते हुए 5.62 रूपये समन शुल्क जमा कराया गया है। टीएसआई शोभनाथ ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें