फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Thu, 11 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कार्यक्रम को लेकर बैठक करते डीएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में 14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके साथ कलश यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए 22 जनवरी को दीपों से नगर व मंदिर को सजाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अफसरों, ग्राम प्रधान तथा मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। कहा कि मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण-रामचरित मानस का पाठ, सुंदर कांड आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नगर निकायों में संकीर्तनों का आयोजन किया जाए। इसमें स्थानीय भजन-कीर्तन मंडलियों को सम्मिलित करते हुए नगरों में राम मंदिर रथ एवं कलश यात्राओं का आयोजन किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से पूर्व मंदिरों का चयन कर लिया जाए तथा प्रत्येक आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दरी बिछावन, ध्वनि, प्रकाश, सूक्ष्म जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने पुजारियों एवं ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया जाए। कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत 20 से 22 जनवरी 2024 तक कोई भी व्यक्ति अयोध्या दर्शन के लिए न जाए, इसका भी क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन

सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, डीडीओ तेज भान सिंह, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, जिला खादी एवं ग्राम उद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें