फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गैस के लिए भटक रहे लोगों को राहत

Tue, 28 Apr 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गैस वितरण के लिए अमेठी के रामलीला मैदान में चिह्नित मानस भवन।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी पर चार अप्रैल को हुई कार्रवाई के बाद 25 दिनों से गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे शहरवासियों को अब राहत मिलने जा रही है। अस्थायी व्यवस्था के चलते लोगों को ककवा रोड, संग्रामपुर के कालिका मैरिज लॉन और बाद में शिवा शिखर गैस एजेंसी तक जाना पड़ रहा था। एक सिलिंडर के लिए करीब 15 किलोमीटर तक का चक्कर लगाना मजबूरी बन गया था।
विज्ञापन



अब तक उपभोक्ताओं की केवल बुकिंग अन्य एजेंसियों में ट्रांसफर की गई थी, जबकि कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है। इसके कारण लोगों को दूरदराज केंद्रों पर जाकर परची कटवाने और सिलिंडर लेने में परेशानी हो रही थी। तेज धूप, लंबी कतार और पूरा दिन खर्च होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। इसी बीच प्रशासन ने शहर के भीतर ही गैस वितरण शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।


सोमवार को पूर्ति निरीक्षक शुभम और अरुण पांडेय ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। यहां स्थित मानस भवन से गैस वितरण कराने की योजना बनाई जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने पर शहर के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें दूर जाकर लाइन लगाने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और एक-दो दिन में शहर में ही गैस वितरण शुरू कर दिया जाएगा, जिससे व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें