फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रजिस्ट्री आफिस ने कमाए 237 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले की चार तहसीलों में संचालित रजिस्ट्री ऑफिस ने पिछले साढ़े सात माह में प्रदेश सरकार को 237 करोड़ रुपये का राजस्व (स्टांप व रजिस्ट्री शुल्क) दिया है। यह शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य 73.41 करोड़ रुपये से तीन गुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

दो जिलों को तोड़कर 10 वर्ष पूर्व बनाए गए जिले में कुल चार तहसीलें (गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना व तलोई) हैं। चारों तहसीलों में एक-एक उप निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में चारों उप निबंधन कार्यालयों के लिए राजस्व लक्ष्य 73.41 करोड़ रुपये तय किया गया था।
अलग-अलग कार्यालयों को लक्ष्य की बात करें तो गौरीगंज के रजिस्ट्री ऑफिस को 19 करोड़ रुपये, मुसाफिरखाना को 22.9 करोड़ रुपये, अमेठी को 18.91 करोड़ रुपये व तिलोई को 13.41 करोड़ रुपये समेत 73.41 करोड़ रुपये निर्धारित था।
विज्ञापन

राजस्व आय के मामले में जिले को यह बुलंदी गत 13 नवंबर को मुसाफिरखाना के उप निबंधन दफ्तर मेें हुई एक रजिस्ट्री ने दिलाई। इस रजिस्ट्री में यूपीएसआईडीए ने कमरौली स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में वर्ष 1984 में इंडोगल्फ कंपनी की स्थापना के लिए आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड को की गई 833.04 एकड़ (1,332.86 बीघा) भूमि की लीज बिरला ग्रुप की ही ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम परिवर्तित कर दी गई।
कंपनी के अलग-अलग हिस्सों के अब तक हुए चार लीज परिवर्तन के लिए मुसाफिरखाना रजिस्ट्री ऑफिस को इस वित्तीय वर्ष अब तक 203 करोड़ 63 लाख 92 हजार 880 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें