फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंजीकरण के लिए बढ़ी मियाद

Wed, 02 Sep 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है। इस अवधि में विद्यार्थी पंजीकरण शुल्क जमा करने के साथ अपना शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा सकेंगे। इससे जिले के 242 विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन


जिले में 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें कक्षा नौ में करीब 23,125 और कक्षा 11 में 22,628 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन अपलोड विवरण की चेकलिस्ट 11 से 13 सितंबर तक जांची जाएगी। नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय या फोटो में त्रुटि मिलने पर 14 से 20 सितंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। इस दौरान नए विद्यार्थी का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर है। इनका शैक्षिक विवरण पांच सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा। छह से 11 सितंबर तक विवरण की जांच और संशोधन होगा। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्रहित में अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यालय संशोधित समय-सारिणी के अनुसार काम पूरा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें