फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती नदी के रीछ घाट पुल की होगी मरम्मत

Mon, 24 Jun 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बनवाए गोमती नदी के रीछ घाट पुल का मरम्मतीकरण किया जाना है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि तय की है। पुल के दोनों ओर तटबंध पर मिट्टी भरान, ड्रेन लाइन, रिपेयरिंग, बोल्डर व पेंटिंग आदि का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


जायस, मोहनगंज, इन्हौंना, रुदौली मार्ग के किमी 51 पर गोमती नदी के ऊपर पुल बना है। नदी के घाट को रीछ घाट कहा जाता इस पुल में सामान्य कमियां होने से मरम्मती करण का कार्य प्रस्तावित किया गया था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद अब पुल का मरम्मतीकरण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के सहायक अभियंता हीरा मणि पटेल ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद पुल को मजबूती मिलेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर का कार्य पूरा होने के बाद तीन माह के अंदर इसकी रिपेयरिंग का कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें