फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवक की मौत के मामले में सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परसौली गांव में युवक की मौत के मामले में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी राम अवतार की बृहस्पवितार को गांव के अजय व अनिल ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

घर आते समय रास्ते में रामअवतार की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के बाद अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस ने अन्तू-अमेठी रोड तिराहे के पास से दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
निशानदेही पर दुर्गापुर रोड परसौली मोड़ पर सड़क किनारे झाड़ियों से मारपीट की घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने दोनों का चालान कोर्ट भेजा गया है। जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें