फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वॉलीबॉल में रसूलाबाद ए टीम ने मारी बाजी

Wed, 12 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को ब्लॉक मुसाफिरखाना के धरौली मैदान और ब्लॉक जामों के आरएस पब्लिक स्कूल परिसर में बालक-बालिका वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन




मुसाफिरखाना में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि यश ने किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रोहित चौहान, विनय यादव व अर्पित राय क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रसूलाबाद ए टीम विजेता बनी तो रसूलाबाद बी टीम उपविजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में 42 किलोग्राम भार वर्ग में विनय यादव विजेता तथा मोहम्मद महताब उप विजेता रहे। बालिका वर्ग स्लो साइक्लिंग रेस में रिया, चांदनी चौहान व रोशनी पठान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में मुसाफिरखाना टीम विजेता और एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना उपविजेता रही।



वहीं, जामों में बालक वर्ग की 400 मीटर दौड में हसीब, अभय यादव, आदित्य विश्वकर्मा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रिछौरा विजेता और जामों उपविजेता रही। कुश्ती प्रतियोगिता में अनुभव मिश्र विजेता और अभिनव सिंह उपविजेता रहे। बालिका वर्ग स्लो साइक्लिंग रेस में अंशु, खुशी व अनमोल तथा भूमिका शुक्ल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रिया सिंह, आरजू कौशल विजेता व उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जामों टीम विजेता और घोषियान टीम उपविजेता रही। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने पुरस्कार, प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन



वक्ताओं ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। उन्होंने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान मुसाफिरखाना में लालमणि कश्यप, राजेश कुमार, प्रेम चंद यादव, कमलेश चंद द्विवेदी, कीर्तिपाल सिंह, चंद्रपाल यादव राज किशोर सिंह तथा जामों में केके त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवम् मिश्र, दीपक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें