फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Mon, 19 Feb 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से तीन साल तक दुष्कर्म किया, वीडियो भी बनाया। शादी के लिए कहने पर अब वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप युवक पर लगा है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के गैर बिरादरी के युवक ने वर्ष 2020 में अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। बहलाकर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया। इस दौरान चोरी से वीडियो भी बना लिया। तीन साल से झांसा देकर संबंध बनाता रहा। परिजनों के संज्ञान में मामला आने के बाद युवक शादी से युवक मुकर गया।
विज्ञापन

एसएचओ श्रीराम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवती के परिजन भी युवक से समझौता करने की कोशिश में हैं। पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें