फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम के दादा की तहरीर को आधार मानें तो उनके गांव का रहने वाला श्यामलाल शाम करीब पांच बजे उनके घर में घुस आया। मकान में घुसते ही श्यामलाल ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वहां अकेले मौजूद उनकी सात वर्षीय पौत्री से दुष्कर्म किया। मासूम से दरिंदगी करने के बाद युवक भाग गया। घटना की जानकारी तब हुई जब खेत गए परिवार के सदस्य घर लौटे।
मासूम ने परिवार वालों से अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई तो वे सकते में आ गए। आननफानन मासूम को लेकर परिवार वाले थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ अंगद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें