इन्हौना (अमेठी)। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के उपनिरीक्षक जावेद अहमद ने बताया कि गश्त के दौरान घोसियाना निवासी दुष्कर्म का वारंटी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, इसके बाद उसे जेल भेजा गया। (संवाद)