फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वॉलीबॉल में रणवीर इंटर कॉलेज की टीम अव्वल

Mon, 11 Nov 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित आरआरएसजीआई स्पोर्ट्स कार्निवल की ओर
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज खेल मैदान में राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से चल रहे स्पोर्ट्स कार्निवाल के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें कार्डबोर्ड रेस, बैकवर्ड रेस, कोन रिले रेस, स्किपिंग रोप रेस, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कार्डबोर्ड रेस में अनंत सिंह, अनिरुद्ध शुक्ल व दक्ष उपाध्याय पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बैकवर्ड रेस में अथर्व मिश्र, अथर्व सिंह व श्रेयांश तिवारी और कोन रिले रेस में आराध्या सिंह, आशू यादव व अभिनव और वैभव क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, स्किपिंग रोप रेस में अनंत पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह व लिंगेश्वरन रमेश पहले, द्वूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।


ऊंची कूद सी श्रेणी में शोएब मलिक, बलजीत व प्रेम कुमार और डी श्रेणी ऊंची कूद में सौभाग्य सोनी, शुभम कश्यप व वैभव मिश्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद ई श्रेणी में प्रशांत सिंह, अभिषेक शर्मा व अमित कुमार पहले, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त पर रहे। कबड्डी में रणवीर जूनियर हाईस्कूल टीम और राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रणवीर जूनियर हाईस्कूल टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मैच श्री रणवीर इंटर कॉलेज टीम और राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल टीम के बीच हुआ। दो सेट के रोमांचक मुकाबले में 25-15 अंक और 25-11 अंक से श्री रणवीर इंटर कॉलेज टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें