फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम, राष्ट्र और सनातन पहले, पार्टी बाद में : राकेश प्रताप

Tue, 24 Jun 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को सोमवार को समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विधायक राकेश प्रताप को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी को साझा किया। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के बाद से ही उनकी स्थिति पार्टी में असहज बनी हुई थी और वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर थे।
विज्ञापन



पार्टी से बाहर किए जाने पर विधायक राकेश प्रताप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि राम, राष्ट्र और सनातन मेरे लिए पहले हैं, पार्टी बाद में। अगर सनातन की बात करना बगावत है, तो हां, मैं बागी हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब अपने मूल विचारों से भटक गई है और केवल वोट बैंक की राजनीति में लिप्त है। सपा अब न तो डॉ. लोहिया के विचारों पर चल रही है और न ही रामभक्तों का सम्मान कर रही है।


कहा कि राम मंदिर जाकर दर्शन करना अगर अपराध है, तो मुझे वह अपराध स्वीकार है। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये नारा सिर्फ छलावा है। जिन दलित महापुरुषों के नाम पर जिले का नाम रखा गया था, उन्हीं का अपमान करके अमेठी नाम फिर से बहाल कर दिया गया। कहा कि पीडीए अब परिवार डेवेलपमेंट अथॉरिटी बन गया है, जहां सब कुछ परिवार के फायदे के लिए हो रहा है। दलितों और पिछड़ों का नाम लेकर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।
विज्ञापन



निष्कासन से पार्टी पर नहीं पड़ेगा असर : जिलाध्यक्ष
जगदीशपुर (अमेठी)। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के निष्कासन पर सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि विधायक के बाहर होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। लोकसभा चुनाव में विधायक ने भाजपा प्रत्याशी की मदद की थी, फिर भी कार्यकर्ताओं ने पूरी मजबूती से मोर्चा संभाला और पार्टी को सम्मानजनक समर्थन मिला।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को संगठन बनाता है, न कि व्यक्ति विशेष की पहचान से पार्टी चलती है। पार्टी ने सही समय पर निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं के मन में विश्वास और ऊर्जा भरने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें