फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामभक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 12 Jan 2025 07:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के भटगवां में निकली शोभायात्रा में शामिल विधायक व अन्य श्रद्धालु।-आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामलला विग्रह की प्रतिष्ठा द्वादशी पर गौरीगंज सहित कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई तो देव स्थानों का भ्रमण करते हुए धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन




अयोध्या में प्रभु राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ जिले में समारोहपूर्वक मनाई गई। गौरीगंज के भटगवां में ग्राम प्रधान बब्बन सिंह व बीडीसी राम मिलन विश्वकर्मा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहुंचे गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने प्रभु श्रीराम संग माता सीता व लक्ष्मण की झांकी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके निकली शोभायात्रा देव स्थानों का भ्रमण करते हुए गांव में समाप्त हुई। शोभायात्रा समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर पूर्व बीडीसी राजाराम गुप्ता, राजाराम अग्रहरि, बिहारी लाल, संतोष अग्रहरि, शिव महेश, कौशल आदि मौजूद रहे।


अमेठी के सगरा तिराहे को भगवा झंडों से सजाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय लोगों की भगवान राम के प्रति आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद्र कसौंधन, अंजनी कसौंधन और राकेश सोनी सहित कई प्रमुख स्थानीय नेताओं का विशेष योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त सोमपुर मनकंठ स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन




शोभायात्रा का किया स्वागत
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बजरंग दल की ओर से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा गौरीगंज तिराहे से निकल कर कस्बे में भ्रमण करती हुई वापस आकर तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान राम की आरती उतारी। राम भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया। शोभायात्रा में बजरंग दल ग्रुप के कार्यकर्ता राजकुमार श्रीवास्तव, बलराम, किशन अग्रहरि, सचिन साहू, राहुल विद्यार्थी, राज अग्रहरि, विशाल पासवान आदि मौजूद रहे

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें