फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राम अजोर प्रजापति बने सफाई संघ अध्यक्ष

Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सफाई संघ के चुनाव में विजेता पदा​धिकारी
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को ब्लॉक परिसर में हुआ। प्रदेश संघ के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक डीडी सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष चुनाव अधिकारी अयोध्या यादव चुनाव अधिकारी अमित कुमार यादव सहयोगियों की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदों पर क्रमशः दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन के बाद मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतगणना में जिलाध्यक्ष पद पर राम अजाेर प्रजापति ने अपने प्रतिद्वंदी अंकुर बरनवाल को 65 मतों के अंतर हराते हुए जीत दर्ज की। जिला महामंत्री के पद पर सुनील कुमार मौर्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार मौर्य को 280 मतों से पराजित किया। जिला कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार वीरू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लकी राज को 91 मतों तो जिला संगठन मंत्री के पद पर राम तीरथ मौर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देव प्रताप सिंह को 147 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। जिला संप्रेक्षा के पद पर रवि कुमार सुदर्शन वाल्मीकि ने अपने निकटतम प्रतिनिधि दीनानाथ सेन को 84 वोटो से हराकर जीत हासिल की। मतगणना के बाद कर्मचारियों ने अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें