स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए
अमेठी। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कूड़ा गाड़ी रैली को डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीपीआरओ ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड से ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गए कचरा उठाने वाले एक-एक ई-रिक्शा व 40 सफाई कर्मचारी 20 बाइक के साथ रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आरपी सिंह व सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम अजोर सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।