फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में रजनीश, गोला फेंक में राजन अव्वल

Wed, 16 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के सवितापुर हाईस्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकती प्रतिभागी। -​शिक्षा वि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में मंगलवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता से पहले छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। मैदान में कदम रखते ही प्रतिभागी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बालक और बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



बालक वर्ग की दौड़ में रजनीश ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और लवलेश ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में राजन अव्वल रहे, जबकि रजनीश और सुरेंद्र क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में सुरेंद्र पहले, रजनीश दूसरे और राजन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में शालिनी ने जीत दर्ज की, नफीसा बानो दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में जया पहले, प्राची मिश्र दूसरे और अल्मा तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में शालिनी ने पुनः पहला, जया ने दूसरा और आरती शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी चेतना के नेतृत्व में हुई। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को नहीं, चरित्र को भी मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिव प्रसाद त्रिपाठी, संजय सिंह, गायत्री पांडेय, अनिता पांडेय, नीलम शुक्ल और ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें