फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में राजबहादुर और भाषण में अमृता अव्वल

Fri, 11 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज जामों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज जामों में आयोजित निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में राजबहादुर ने प्रथम, अनुज मौर्य ने द्वितीय और नेहा पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अमृता कुमार ने स्थान, विशाल ने द्वितीय और हिमांशु गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना पढ़ाई का समय तय करने और विषयवार लक्ष्य बनाने की सलाह दी।
विज्ञापन



शिक्षकों ने समाचार पत्र पढ़ने, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करने और महत्वपूर्ण घटनाओं के नोट्स बनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के साथ नियमित मॉक टेस्ट देने और गलतियों की समीक्षा करने की सलाह भी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें