फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की तरह करें पौधे की परवरिश : राज्यमंत्री

Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई टिकरी वन क्षेत्र के महिया सिंदुरिया गांव में पौध रोपित करते राज्यमंत्री। वन विभाग
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। जलवायु संकट और लगातार बिगड़ते पर्यावरण संतुलन के बीच पौधरोपण अब विकल्प नहीं, अनिवार्यता बन गया है। इसी उद्देश्य से शनिवार को टिकरी वन क्षेत्र के महिया सिंदुरिया गांव में वन विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़ के मिश्रित पौधों) के रोपण से किया। उन्होंने पौधरोपण को मातृत्व और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे एक मां अपने बच्चे की परवरिश करती है, वैसे ही हमें पौधों की देखभाल करनी होगी। केवल लगाने से नहीं, बल्कि उसे सींचना, सुरक्षा देना और बढ़ने तक उसका ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। राज्यमंत्री ने छात्रों को फलदार पौधे सौंपते हुए उन्हें अपने घरों में लगाने और नियमित देखभाल करने की सीख दी।



इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी तिलोई जहीर मिर्जा, एसडीएम तिलोई अमित सिंह, सीओ दिनेश मिश्र, डीएफओ रणवीर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी, जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, सज्जन पांडेय, वनकर्मी रामेश्वर यादव, विश्वनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें