फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 29 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामो/सिंहपुर (अमेठी)। मौसम ने करवट ली और शनिवार को उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। अचानक धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। जामों, सिंहपुर और सेमरौता सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और खेतों को जरूरी नमी मिल गई।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि जामों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी और गति 4.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत रही। बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। रामकृपाल द्विवेदी ने बताया कि वे पंपिंग सेट से धान की रोपाई कर चुके थे, लेकिन बारिश समय पर राहत बनकर आई।


मौसम के बदले मिजाज ने खेतों की ओर रुख करने का संकेत दे दिया है। बारिश के चलते खेतों की नमी बढ़ी और रोपाई की तैयारियों को बल मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस ने हाल बेहाल कर रखा था, लेकिन शनिवार को मौसम ने सुकून दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में भी हल्के बादलों की मौजूदगी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम के बदले रुख ने किसानों में नई उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें