फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश व तेज हवा ने उड़ा दी बिजली

Sun, 27 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज वितरण खंड के सरायसुलेमानी में गिरा ट्रांसफार्मर। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित कर दी। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक 37 उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। पेड़ गिरने, खंभे टूटने और लोकल फॉल्ट से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। मोबाइल, स्कूटी और ई-रिक्शा चार्ज करने के साथ पेयजल के लिए लोग परेशान रहे। बाजार और दूसरे कामकाज पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन



तेज हवा से बिजली के खंभे टूटने और उखड़ने के साथ 12 से अधिक ट्रांसफार्मर डैमेज हुए हैं। जिले में 151 जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। 33 केवी लाइन में फॉल्ट से भी आपूर्ति बाधित रही। शनिवार भोर से ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत में जुटीं। बारिश के चलते हाइड्रा न चल पाने से कई जगह काम प्रभावित हुआ।

अधिशासी अभियंता गौरीगंज अभिषेक कुमार ने बताया कि 30 से अधिक खंभे प्रभावित और तीन ट्रांसफार्मर डैमेज हुए। मुसाफिरखाना और पनियार उपकेंद्र मरम्मत के बाद चालू कर दिए गए। अमेठी के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के अनुसार 32 खंभे प्रभावित हुए हैं। तिलोई के अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि 55 खंभे टूटे और तीन ट्रांसफार्मर डैमेज हुए हैं।
विज्ञापन



घोरहा के चार फीडर बंद, 65 गांव प्रभावित
भादर/जगदीशपुर। घोरहा उपकेंद्र के सोनारी कला, भीमी, कल्याणपुर और घोरहा फीडर शुक्रवार रात करीब 10 बजे से बंद रहे। तार टूटने से करीब 65 गांवों में अंधेरा रहा। शनिवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 61 खंभे टूटे और 101 उखड़ गए हैं। दखिनवारा, पनियार और मुसाफिरखाना उपकेंद्र ब्रेकडाउन रहे। देर रात तक अधिकतर उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। जगदीशपुर में वारिसगंज पावर हाउस, दखिनवारा, कठौरा, जगदीशपुर और यूपीसीडा कॉलोनी की आपूर्ति शुक्रवार शाम से ठप रही। 20 घंटे से अधिक बिजली न मिलने से रोजमर्रा के काम और कारोबार प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें