फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार दिन बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग

Wed, 12 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा ट्रैक मरम्मत का काम। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार से ट्रैक मरम्मत का काम शुरू हो गया। 14 अगस्त तक क्रॉसिंग बंद रहेगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों को तीन से पांच किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। स्कूली बच्चों, मरीजों, एंबुलेंस और किसानों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्रॉसिंग बंद रहने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सीधियांवा बाईपास से होकर निकलना पड़ेगा। अस्पताल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी लंबा रास्ता तय करना होगा। किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री लेकर आने-जाने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

चार दिन तक फाटक बंद रहने से लोगों का समय और ईंधन भी अधिक खर्च होगा। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने से बाहरी वाहन चालक हाईवे से सीधे फाटक तक पहुंच सकते हैं। फाटक बंद मिलने पर उन्हें लौटकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ेगा। इससे उन्हें भी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन


बूबूपुर के संतोष तिवारी, अशोक तिवारी, मंगौली के राम प्रकट तिवारी, डोमाडीह के चंद्रशेखर, खैरातपुर के मोहम्मद एकलाख, परवेजपुर के बलराम यादव, पालपुर के मोहम्मद कैश, उत्तरगांव के वीरेंद्र तिवारी और सीधियांवा के मोहम्मद तोसीफ आदि ने क्रॉसिंग बंद होने से होने वाली परेशानी पर चिंता जताई।

-
बिना ब्लॉक अनुमति पहुंची जेसीबी
मंगलवार को बिना ब्लॉक अनुमति जेसीबी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर सियाराम मीना ने आरपीएफ को जानकारी दी। आरपीएफ ने जेसीबी को ट्रैक से हटवा दिया। इसके बाद मैनुअल तरीके से मेंटेनेंस कार्य कराया गया। आरपीएफ उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि अनुमति न होने के कारण जेसीबी हटवाई गई।

-
कॉशन पर 30 किमी की गति से गुजरीं ट्रेनें
स्टेशन मास्टर सियाराम मीना ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान ट्रेनों को कॉशन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षक बत्तीलाल मीना ने बताया कि सुबह 11:50 से दोपहर 02:50 बजे तक ब्लॉक की अनुमति लेकर नियमित मेंटेनेंस कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें