फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रेलयात्री व कॉलोनी के लोग

Tue, 18 Apr 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर पंप खराब होने के बाद सूखी पानी की टोटियां।
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री व रेलवे कॉलोनीवासी पिछले दो दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। रेलवे कॉलोनी में बनी पानी की टंकी का मोटर जलने से यह हालात उपजे हैं। स्टेशन अधीक्षक ने संबंधित विभाग को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अमेठी के साथ ही रेलवे कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी स्थापित है। इसी से रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों के लिए लगीं टोंटियों के माध्यम से तो काॅलोनी व परिसर में स्थित प्रसाधन में जलापूर्ति होती है। पिछले दो दिनों से टंकी की मोटर जलने से जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। यही नहीं प्लेटफाॅर्म पर लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप भी काफी दिनों से खराब पड़ा है। जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी। इस बीच रेल यात्रियों को जहां पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं कॉलोनी में रहने वाले करीब 25 से अधिक परिवार के लोगों को भी अपनी प्यास बुझाने और दैनिक जरूरतों के लिए पानी खरीद कर उपयोग करना पड़ रहा है।

पानी की टंकी की मोटर जलने की सूचना मिली है। मंडल स्तर पर संबंधित विभाग के अफसरों को जानकारी दी गई है। मंडल स्तर से इलेक्ट्रीशियन की टीम आ गई है। देर शाम तक मोटर ठीक होने के बाद जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. शहबाज मुजफ्फर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें