फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पॉइंट फेल होने से रेल संचालन प्रभावित

Sun, 15 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। सिंदुरवा और निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह पॉइंट संख्या 60 फेल होने से रेल संचालन प्रभावित हो गया। तकनीकी खराबी के चलते देहरादून से हावड़ा जा रही कुंभ एक्सप्रेस को सिंदुरवा स्टेशन पर करीब 32 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक अनिल श्रीवास्तव के अनुसार शनिवार को कुंभ एक्सप्रेस सुबह 10:28 बजे सिंदुरवा रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन सिग्नल न मिलने के कारण उसे 11 बजे तक रोके रखा गया। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं एहतियात के तौर पर एमपी बॉक्सन मालगाड़ी को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया।


रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पॉइंट में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीणा ने बताया कि सुबह 9:42 बजे पॉइंट में खराबी आई थी, जिसे 10:53 बजे ठीक कर लिया गया। खामी दूर होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें