फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रेल संचालन प्रभावित

Mon, 24 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी मुख्य लाइन पर रविवार दोपहर निहालगढ़ क्षेत्र में रोजा से मुगलसराय जा रही एमपी बाक्शन मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल होने से रेल संचालन प्रभावित रहा। तकनीकी दिक्कत के चलते मालगाड़ी दो स्थानों पर रुकी, जिससे ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी और राहगीरों को भी असुविधा उठानी पड़ी।
विज्ञापन



दोपहर 15.12 बजे मालगाड़ी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां इंजन में आई खराबी के कारण 15.47 बजे तक खड़ी रही। मरम्मत के बाद ट्रेन आगे बढ़ी, मगर लगभग तीन किलोमीटर दूरी तय करने के बाद अढ़नपुर स्टेशन के समीप बड़ा गांव रेलवे क्राॅसिंग से पहले फिर से रुक गई। दूसरी बार इंजन बंद होने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और तकनीकी समस्या दूर की। सुधार कार्य पूरा होने के बाद 16.49 बजे मालगाड़ी को गंतव्य के लिए आगे भेजा गया।



लगातार दो बार इंजन बंद होने से मुख्य लाइन पर रेल संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को धीमी गति से चलाना पड़ा, जिससे यात्रियों की यात्रा अवधि बढ़ी। बड़ा गांव रेलवे क्राॅसिंग बंद रहने से पुराने मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीणा ने बताया कि खराबी अस्थायी थी, जिसे दुरुस्त कर मालगाड़ी को भेजा गया। अढ़नपुर स्टेशन अधीक्षक राकेश पांडेय ने कहा कि इंजन फेल होने का मेमो मिला है। संबंधित प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें