फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खाद्य दुकानों पर छापा मारकर मिठाई के नमूने लिए

Thu, 10 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता जांचने के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। एसडीएम मुसाफिरखाना नितेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मिठाई के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और बिक्री की स्थिति भी देखी। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। मिठाई के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें