फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बांदा-टांडा हाईवे फोरलेन बनाने के लिए राहुल ने लिखी चिट्ठी

Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बांदा-टांडा हाईवे को फोरलेन बनाने की कवायद तेज हो गई। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने भी दो दिसंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी हाईवे को फोर लेन बनाने के लिए संसद में मुद्दा उठा चुके हैं।
विज्ञापन



राहुल गांधी ने पत्र के जरिए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-128 के दोनों हिस्सों के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। लगातार जाम की स्थिति लोगों के लिए परेशानी खड़ी करती है, ऐसे में प्रक्रिया में तेजी आवश्यक है। प्रतिदिन लगभग 15 हजार वाहनों का दबाव इस सड़क पर रहता है। हाईवे को फोर लेन बनाने की प्रारंभिक कार्रवाई एनएचएआई ने शुरू कर दी है।


नामित एजेंसी सर्वे कर रही है, जिसमें भूमि उपलब्धता, वाहन दबाव, ब्लैक स्पॉट, तकनीकी जरूरतें और विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। रिपोर्ट फरवरी 2026 तक मिलने की संभावना है। चौड़ीकरण पूरा होने पर ब्लैक स्पॉट कम होंगे। दुर्घटना जोखिम घटेगा और यात्रा समय में कमी आएगी। बेहतर सड़क से व्यापार और आवागमन गतिविधियां गति पकड़ेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोर लेन निर्माण क्षेत्र के विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन




अमेठी में 60 किमी हिस्सा प्रभावित
फुरसतगंज, जायस, गौरीगंज, मुंशीगंज और परतोष क्षेत्र तक लगभग 60 किमी मार्ग अमेठी जिले से गुजरता है। सात साल पहले सड़क 2 लेन बनी थी। लगभग तीन लाख लोग प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। चौड़ीकरण से अमेठी, अंबेडकरनगर व रायबरेली सहित कई जिलों को राहत मिलेगी।



हाईवे पर 40 ब्लैक स्पॅाट
2 लेन सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण कई स्थानों पर जाम लगता है। 40 ब्लैक स्पॉट दुर्घटना का जोखिम बढ़ाते हैं। भारी वाहनों के दबाव से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। ओवरटेकिंग में कठिनाई से दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है।

चार बाईपास निर्माण पर विचार

फुरसतगंज, जायस, गौरीगंज और मुंशीगंज में घनी आबादी होने के कारण नई सड़क निर्माण में बाधा आ सकती है। माना जा रहा है कि इन स्थानों पर बाईपास प्रस्तावित किया जाएगा ताकि यातायात निर्बाध रहे।

तैयार हो रहा अनुमानित आगणन

एनएचएआई के मैनेजर अर्जुन सिंह ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए सर्वे जारी है। इसी के आधार पर निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार हो रहा है। आगणन पूर्ण होने के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी व धनराशि मिलते ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें