फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व जिलाध्यक्ष की तेरहवीं में कल आएंगे राहुल गांधी

Thu, 12 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अमेठी आएंगे। वह पूर्व जिलाध्यक्ष स्व योगेंद्र मिश्र की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद गौरीगंज के पूरे रामदीन पंडित मजरे गुलालपुर जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि पूर्व में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का रायबरेली व अमेठी का का दो दिवसीय कार्यक्रम 12 व 13 मार्च को प्रस्तावित था।
विज्ञापन

रायबरेली में 12 मार्च को प्रस्तावित दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राहुल गांधी को 12 मार्च को रायबरेली आना था।
बैठक स्थगित हो जाने के कारण बुधवार दोपहर बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया। बहादुरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली राहुल गांधी की मंथन बैठक भी निरस्त कर दी गई है। रायबरेली सांसद अब शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अमेठी पहुंचकर पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में होने वाले तेरहवीं संस्कार में शामिल हो कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सेदारी के बाद शाम को वह लखनऊ होते हुए दिल्ली वापस लौट जाएंगे। इस दौरान अमेठी सांसद केएल शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल उनके साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें