फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अमेठी के लिए भेजा मास्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी वासियों के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते को कायम रखते हुए मदद को आगे आए हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने 12 हजार सैनिटाइजर, 20 हजार थ्री लेयर मास्क तथा 10 हजार साबुन अमेठी भेजकर वितरण की जिम्मेदारी पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंपी है। राहुल ने तीन दिन पूर्व अमेठी की गरीब जनता के लिए एक ट्रक चावल व गेहूं भी भेजा था।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान लोगों को अपने घरों में रहने की अपील भी की गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोगों को दो जून की रोटी की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महामारी के बीच अमेठी के जरूरतमंदों की मदद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पीछे नहीं हैं। राहुल गांधी ने इस महामारी की लड़ाई में लगे बैंक कर्मी, अफसर, कर्मचारी, कोटेदार आदि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए शनिवार को 12 हजार शीशी सैनिटाइजर, 20 हजार थ्री लेयर मास्क तथा 10 हजार साबुन अमेठी भेजा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि उनकी ओर से खाद्य सामग्री भी पूरे जनपद में जरूरतमंदों के घर-घर जाकर पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें