फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रस्सी कूद में रागिनी ने मारी बाजी

Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। छात्राओं में खेल प्रतिभा निखारने और उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संग्रामपुर में शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बैडमिंटन और रस्सी कूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच निर्धारित मुकाबले कराए गए। इसमें किंजल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम व अंतिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबले के दौरान बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रस्सी कूद प्रतियोगिता में रागिनी ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। बिंदो दूसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में शामिल अन्य छात्राओं ने भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बिंदू यादव ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने छात्राओं से नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इस दौरान शिक्षिका शोभा सिंह, मिथिलेश समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें