फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेडियोलॉजिस्ट गए गवाही देने, बिना जांच के वापस हुए मरीज

Wed, 10 Apr 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक ही रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती है। मंगलवार को कोर्ट में उनकी गवाही होने के कारण जांच के लिए आए मरीजों को वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

वैसे जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। मंगलवार को ओपीडी में प्रतिदिन 201 मरीज बुखार के पीड़ित रहे। जबकि 45 पेट दर्द, 47 लूज मोशन, 13 डिहाईड्रेशन के मरीज थे। इसके अतिरिक्त खांसी के 69, ठंड के 63 तथा जुकाम के 72 मरीज के साथ त्वचा रोग व हड्डी रोग ग्रसित रहे।
फिजिशियन डॉ. शुभम ने बतायाकि गर्मी अधिक हो रही है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। गले को सूखने न दें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहे। घर पर ओआरएस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में उल्टी-दस्त और पानी की कमी के मरीज बढ़ने लगते हैं। इन दिनों लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। खूब पानी पीना चाहिए।
-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें