जीजीआईसी शाहगढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जीजीआईसी शाहगढ़ में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने अलग–अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
चक्का फेंक प्रतियोगिता में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंदना द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में सिमरन की टीम विजयी रही। रस्सी कूद में काजल ने पहला स्थान हासिल किया। नैंसी दूसरे और गुड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में महक ने बेहतर खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान पाया। परी को दूसरा और सुंदरी को तीसरा स्थान मिला।
प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य निहारिका मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है। छात्राओं को नियमित अभ्यास से अपनी क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर आंचल मिश्र और वीना विश्वकर्मा मौजूद रहीं।