फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलाज के लिए लगी कतार, किया इंतजार

Tue, 30 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज तिलोई के ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की कतार। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। तेज धूप और बढ़ती उमस के बीच मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़ ने सोमवार को सभी की परेशानी बढ़ाई। इलाज की आस में अस्पताल पहुंचे लोगों को पहले कतार में लगने फिर इंतजार करने के साथ धक्का-मुक्की तक झेलना पड़ी। सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटर, चिकित्सक कक्ष, जांच केंद्र और दवा वितरण काउंटर पर मरीजों को लंबी कतारें लगी दिखने लगी थी।
विज्ञापन



11:50 बजे तक ओपीडी में मौजूद प्रतीक्षालय की सभी कुर्सियां भर जाने पर मरीजों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान 1370 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। जबकि काफी पुराने मरीज भी डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। बाजार शुकुल निवासी राजाराम ने बताया कि सुबह से कमरा नंबर पांच के बाहर लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया।



चेस्ट एवं टीबी, ऑर्थो, सर्जरी, नेत्र और ईएनटी विभाग के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पंजीकृत मरीजों में से 555 मेडिसिन, 270 ऑर्थो, 265 सर्जरी और 218 चेस्ट एवं टीबी विभाग की ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



बैसाखी के सहारे भटकते रहे सूरजदीन
सूरजदीन बनभरिया निवासी सूरजदीन बैसाखियों के सहारे जांच कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। साथ में कोई तीमारदार नहीं था। एक कक्ष से दूसरे कक्ष तक पहुंचने में उन्हें काफी परेशानी हुई। मोहद्दीपुर निवासी रेहान अहमद और पूरे बना की रामवती ने बताया कि जांच कराए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें