फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की लगी कतार

Tue, 06 Aug 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चे उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बरसात के मौसम में हो रही तेज धूप लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। लोग सर्दी-जुकाम के साथ ही बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। खासतौर पर वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह से ही वायरल फीवर के मरीजों की कतार लगी रही। जिला अस्पताल पहुंचीं सावित्री देवी ने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच लिखी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल्ल-जमा के कक्ष में बच्चों की काफी भीड़ रही।

फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव व डॉ. पीतांबर कनौजिया के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल फीवर से पीड़ित रहे। पर्ची काउंटर पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों और तीमारदारों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


पैथोलॉजी का भी यही हाल रहा। सैंपल देने के लिए मरीज जमा थे। कुछ मरीज रिपोर्ट लेने के लिए कतार मेें लगे थे। दवा काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखी। चिकित्सकों ने मरीजों को धूप से बचने की सलाह दी।




बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं
फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि लंबे समय के बाद बारिश हुई है। बारिश के बाद निकली तेज धूप से गर्मी और बढ़ गई है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन दिनों बुखार, जुकाम व बच्चों में उल्टी-दस्त की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।


मरीजों का हो रहा बेहतर उपचार
अस्पताल में चिकित्सकों व दवाओं की मौजूदगी के साथ मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इन दिनों वायरल फीवर से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों के लिए जांच, उपचार व दवा की समुचित व्यवस्था की गई है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें