फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मरीजों की कतार, डेढ़ घंटे अधिक चली ओपीडी

Wed, 22 May 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इंतजार करते मरीज
विज्ञापन
अमेठी। मौसम की मार सेहत पर भारी पड़ रही है। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी हो या पर्चा काउंटर, हर जगह लंबी लाइन लगी दिखी। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने से दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी डेढ़ घंटे अधिक साढ़े तीन बजे तक चलानी पड़ी। सोमवार को चुनाव के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में एकाएक मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ओपीडी के सामने मरीजों की लंबी लाइन लग गई। मुसाफिरखाना से आए शुभम का कहना था कि भीड़ ज्यादा है, इसलिए इंतजार करना पड़ रहा है। प्रतिमा का कहना था कि सुबह डॉक्टर को दिखा दिया है। जांच के लिए सैंपल दिया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1207 मरीज आए। सबसे ज्यादा बुखार के 600 मरीज थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल का कहना था कि मरीजों को समस्या न हो, इसके लिए ओपीडी अधिक समय तक चलाना पड़ा।



इस मौसम में क्या करें
- अधिक से अधिक पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाएं।
- धूप में बाहर जाने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो धूप के चश्मे, छाता, टोपी एवं जूते, चप्पल पहनकर ही घर से निकलें।
- हल्के, ढीले सूती वस्त्र पहनें, ताकि शरीर तक हवा पहुंचे और पसीने को सोखकर शरीर को ठंडा रखे।
- यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरूर रखें। ओआरएस का घोल खूब पिएं।
- नीबू पानी, कच्चे आम का पना, लस्सी आदि का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें