फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केंद्र व समितियों पर डीएपी के लिए लगी कतार

Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता होने के बाद बिचौलिए किसानों की मजबूरी का फायदा उठाने में जुटे हैं। इफको केंद्र व साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतार दिख रही है। जायस के इफको केंद्र पर कई किसान पड़ोसी जनपद रायबरेली के दिखे।
विज्ञापन



जिले में इफको की रैक आने के बाद डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। ऐसे में पड़ोसी जनपद की सीमा के पास स्थित अन्य जनपदों के किसान डीएपी पाने की जुगत में लगे हैं। बिचौलिए किसानों की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो गए हैं, जो डीएपी दिलाने के नाम पर सेटिंग-गेटिंग करा रहे हैं। मंगलवार को जायस इफको केंद्र पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। रायबरेली जनपद के किसान केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन अंदर से मना कर दिया गया।


गोदाम के अंदर व बाहर मौजूद कुछ लोगों ने डीएपी दिलाने के नाम पर सुबह आने की बात कही। केंद्र पर मौजूद किसान अब्दुल अजीज, राजमोहन, बुधराम व प्रेमा देवी ने बताया कि डीएपी तो आ गई है, लेकिन देर हो गई है। समय से बोआई नहीं होने से उपज में फर्क पड़ेगा। इस केंद्र पर प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव व सहयोगी शिवा खाद का वितरण कर रहे थे। केंद्र प्रभारी ने बताया कि बगैर खतौनी व आधार के खाद नहीं दी जा रही है। दो बोरी व उससे अधिक पर नैनो दी जा रही है।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर नहीं पहुंची खाद
जिले के इफको केंद्र अमेठी, साधन सहकारी समिति महराजपुर, भीमी पश्चिम, खरगपुर, खेरौना कोरारी समेत अन्य केंद्रों पर डीएपी नहीं पहुंच पाई है। यहां आने वाले किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में डीएपी उपलब्ध नहीं होने पर किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।



मांग के अनुसार पहुंचाई जा रही खाद
सहकारिता सहायक आयुक्त मित्रसेन वर्मा ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद है। मांग के अनुसार केंद्रों व समितियों पर डीएपी भेजी जा रही है। कहा कि दूसरे जनपद के किसानों को डीएपी नहीं देने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जिस भी केंद्र पर बिचौलिए के सक्रिय होने व धांधली की शिकायत मिलेगी। जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें