फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एमडीएम की गुणवत्ता मिली खराब, जताई नाराजगी

Fri, 30 Aug 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विद्या​र्थियों से बात करते आयोग के सदस्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के धनी जलालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और कंपोजिट विद्यालय का अपने दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को राज्यबाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में तैयार मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में अफसरों संग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा करने के बाद निर्देश दिया। आयोग के सदस्य अशोक कुमार यादव ने कंपोजिट विद्यालय, धनी जलालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। एमडीएम के बारे में पूछा, मौके पर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं से एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाने की अपील किया।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र धनी जलालपुर का निरीक्षण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराने, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सदस्य ने निरीक्षण भवन गौरीगंज में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बीएसए संजय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें