फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की प्रगति धीमी मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र स्थित क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रगति धीमी मिलने पर एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। तहसील क्षेत्र स्थित 10 केंद्रों पर अभी तक 64 किसानों का 2,328 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए कुल दस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को हुई समीक्षा में गेंहू खरीद की धीमी प्रगति मिलने पर एसडीएम योगेंद्र सिंह ने संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
शहर स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र अमेठी पर 22 किसानों से 747 क्विंटल, विपणन शाखा रामगंज में सात किसानों से 120 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रामगंज में मात्र चार किसानों से 83 क्विंटल, पीसीएफ साधन सहकारी समिति महराजपुर में मात्र एक किसान से 38.50 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड गोरखापुर में छह किसानों से 343.50 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड राजापुर अमेरुआ में चार किसानों से 250 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड खरगपुर में छह किसानों से 214 क्विंटल, साधन सहकारी समिति गैरिकपुर में दो किसानों से 162 क्विंटल, साधन सहकारी समिति भीमी पश्चिम/शहरी में पांच किसानों से150 क्विंटल, साधन सहकारी समिति भादर में सात किसानों से 220 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें