फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच मार्गों पर दौड़ीं जनता सेवा बसें

Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परिवहन निगम की ओर से जिले के यात्रियों को मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को अमेठी डिपो परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने फीता काटकर पांच प्रमुख रूटों पर जनता सेवा बसों का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनता सेवा बसों के संचालन से अब यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में करीब 20 प्रतिशत कम किराये पर यात्रा का लाभ मिलेगा। डिपो प्रशासन के अनुसार इन बसों का संचालन पहली बार जिले के पांच प्रमुख मार्गों पर किया गया है।



जनता सेवा बसें अमेठी-दुर्गापुर-सुल्तानपुर, अमेठी-बाबूगंज-प्रतापगढ़, अमेठी-गौरीगंज-जामो-जगदीशपुर, अमेठी-अठेहा-परशदेपुर-रायबरेली और अमेठी-भाई-भादर-सुल्तानपुर मार्गों पर चलाई जा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनता सेवा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय और प्रमुख कस्बों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें